बरहेट में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न।
धर्मल किस्कू को पदमुक्त कर मोहम्मद दिलदार अंसारी को सौंपी गई प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

बरहेट साहिबगंज। जिले के बरहेट स्थित दामिन संपोषित उच्च विद्यालय परिसर में रविवार, को झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक प्रखंड इकाई बरहेट की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज सोरेन ने की।
बैठक में संगठन की मजबूती, मजदूर हितों की रक्षा तथा प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक पुनर्गठन करते हुए तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष धर्मल किस्कू को पदमुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही पूर्व से प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत मोहम्मद दिलदार अंसारी को बरहेट प्रखंड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद दिलदार अंसारी ने कहा कि संगठन मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा प्रखंड क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगा।
बैठक में परवेज अंसारी, मुर्तजा अंसारी, प्रेम कुमार पंडित सहित कई कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



