Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भव्य सम्मान, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित, व्यापारिक हितों को लेकर दिए सुझाव।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल नगर पंचायत, अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख और उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू को पूर्वी झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहित बगराजका, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, सहसचिव जाहिद खान तथा सदस्य संजय भुवानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख और उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में राजमहल क्षेत्र के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

चैंबर के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों के समक्ष आ रही कठिनाइयों जैसे स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की कमी, व्यवसाय संचालन में आने वाली बाधाएं तथा प्रशासनिक सहयोग से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, व्यापार को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय आवश्यक है।

इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों और नगर पंचायत के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!