झारखंड

रोजगार सृजन अभियान के तहत तालझारी में गाय शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पशुपालकों को मिलेगा सुरक्षित पशु आश्रय, ग्रामीण परिवारों की आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती।

तालझारी साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले में संचालित रोजगार सृजन अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में तालझारी प्रखंड के भतभंगा संथाली गांव में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत गाय शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

यह निर्माण कार्य योजना की लाभार्थी निकहत हुमा की जमीन पर शुरू कराया गया है। गाय शेड के निर्माण से पशुपालक अपने मवेशियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रख सकेंगे। इससे पशुओं को बेहतर आश्रय उपलब्ध होने के साथ पशुपालन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण परिवार अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। रोजगार सृजन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आर्थिक समृद्धि के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!