झारखंड

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पाकुड़ में चलाया गया जागरूकता अभियान।

बच्चों, किशोरियों एवं महिला समूहों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी गई जानकारी, समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प।

पाकुड़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 19 नवंबर 2026 को जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, पाकुड़ की ओर से संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत पाकुड़ प्रखंड के दुर्गापुर एवं गोसाईंपुर स्थित प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों, किशोरियों, महिला समूहों एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के कारणों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी शिक्षा को भी प्रभावित करता है। इससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनके विकास के अवसर सीमित हो जाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की गई। साथ ही बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने, बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी संबंधित विभाग को देने के प्रति प्रेरित किया गया। लोगों को बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं इसकी रोकथाम में सामुदायिक सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों, किशोरियों, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने बाल विवाह के उन्मूलन तथा अपने समाज और क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!