Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर विनीता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित।

प्रमुख पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की हुई घोषणा।

हिरणपुर पाकुड़। पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को प्रखंड कार्यालय, हिरणपुर स्थित सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विनीता किस्कू को पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक में पंचायत समिति हिरणपुर के कुल 17 प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदस्यों में से 16 सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से 11:30 बजे तक रखा गया था। इस अवधि में प्रमुख पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जिसे विनीता किस्कू ने दाखिल किया।

निर्धारित समयावधि के भीतर किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद नाम वापसी के लिए निर्धारित अवधि में भी किसी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विनीता किस्कू को पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। विनीता किस्कू के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद समर्थकों एवं पंचायत समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!