Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजमहल अनुमंडल कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

राजमहल साहिबगंज। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा झारखंड सहित अन्य राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने का निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में राजमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय कक्ष, में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करना था। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नगर अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, आजसू पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLA) को सक्रिय रखने एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!