Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) ने मंडरो में चलाया संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान।

मजदूरों के पंजीकरण पर दिया गया जोर, 23 जून से बाकुड़ी में प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन।

मंडरो, साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार, को मंडरो हाट परिसर के निकट एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रोशन मुर्मू ने की।

बैठक में संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा मजदूरों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने उपस्थित मजदूरों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मजदूरों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को श्रम कानूनों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ तभी प्राप्त हो सकेगा, जब वे विधिवत पंजीकृत होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि संगठन के सदस्यों को प्रशिक्षित एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से 23 जून 2026 से संघ के केंद्र कार्यालय बाकुड़ी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में श्रमिक अधिकार, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, श्रम कानूनों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, प्रखंड संगठन प्रभारी मनोज सोरेन, आनंद मुर्मू, टिंकू कुमार, रोहित, अजय मुर्मू, विजय राय, संजय मुर्मू, विष्णु कुमार, प्रधान मुर्मू, विशाल मार्डी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक मजदूरों को सदस्य बनाने तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!