Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान एवं पुनर्गठन को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

साहिबगंज। साहिबगंज स्थित मछुआ सोसाइटी परिसर में रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम कुमार पियूष ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा पूर्व में किए गए आंदोलनों की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और प्रभावी बनाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए साहिबगंज जिले की कई प्रखंड एवं नगर कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की।

भंग की गई कमेटियों में शामिल हैं , सदर प्रखंड साहिबगंज, बोरियो प्रखंड, बरहरवा प्रखंड, पतना प्रखंड, राजमहल नगर कमेटी, बरहरवा नगर कमेटी, साहिबगंज नगर कमेटी

केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भंग की गई सभी प्रखंड एवं नगर स्तरीय कमेटियों का पुनर्गठन 4 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के लिए 23 जून 2026 से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में संगठन की नीतियों, मजदूर अधिकारों तथा जनसंगठन विस्तार से संबंधित विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में झारखंड मजदूर संघ महिला जिला कमेटी, साहिबगंज के पुनर्गठन हेतु केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी को प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में संगठन के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अख्तर मोहम्मद इमाम विश्वास, सैयद अख्तर, मनोज मुर्मू, दुर्योधन साहा, सोनिया, पवीन, रीता मुर्मू, जावेद अख्तर, मो० जियाउल हक, राकेश शर्मा, मुजफ्फर शेख, मो० अब्दुल्ला, सफीक अहमद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!