Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में जिला स्तरीय ‘अस्मिता सिटी लीग’ खेल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती व शतरंज में शानदार प्रदर्शन।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, साहिबगंज द्वारा महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘अस्मिता सिटी लीग’ खेल प्रतियोगिता 24 एवं 25 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा किया गया।

दूसरे दिन सिध्दो-कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं विशिष्ट अतिथि जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी लक्ष्य निर्धारित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिला का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

बालिका कबड्डी मैच का टॉस सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. स्नेहा यादव द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक कुमार एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

100 मीटर दौड़

अंडर-14: प्रथम – रोशनी कुमारी, द्वितीय – रुचि कुमारी, तृतीय – संगीता कुमारी

अंडर-17: प्रथम – साक्षी शर्मा, द्वितीय – सरस्वती कुमारी, तृतीय – काजल कुमारी

अंडर-19: प्रथम – चूमकी कुमारी, द्वितीय – सुजाता कुमारी, तृतीय – प्रियंका कुमारी

200 मीटर दौड़

अंडर-14: प्रथम – रुचि कुमारी, द्वितीय – बेबी कुमारी, तृतीय – संगीता कुमारी

अंडर-17: प्रथम – साक्षी शर्मा, द्वितीय – खुशी मंडल, तृतीय – सरस्वती कुमारी

अंडर-19: प्रथम – क्रांति कुमारी, द्वितीय – अनोखी कुमारी, तृतीय – प्रियंका कुमारी

लंबीकूद

अंडर-14: प्रथम – रोशनी कुमारी, द्वितीय – पूजा कुमारी, तृतीय – लक्ष्मी चौधरी

अंडर-17: प्रथम – खुशी मंडल, द्वितीय – माही कुमारी, तृतीय – संतीशी कुमारी

अंडर-19: प्रथम – चूमकी कुमारी, द्वितीय – क्रांति कुमारी, तृतीय – चांदनी चौधरी

ऊंचीकूद

अंडर-14: प्रथम – साक्षी, द्वितीय – पूजा कुमारी, तृतीय – आशिका कुमारी

अंडर-17: प्रथम – सुनैना कुमारी, द्वितीय – सरिता कुमारी, तृतीय – आनिशा कुमारी

शॉट पुट

अंडर-14: प्रथम – बेबी कुमारी, द्वितीय – रितिका कुमारी, तृतीय – फूलन कुमारी

अंडर-17: प्रथम – ईशा कुमारी, द्वितीय – आयशा कुमारी, तृतीय – अनुराधा कुमारी

कबड्डी प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-14 विजेता: पीएम श्री नगरपालिका विद्यालय

उपविजेता: पुलिस लाइन मध्य विद्यालय

अंडर-17 विजेता: पोखरिया उच्च विद्यालय

उपविजेता: राजमहल कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय

अंडर-19 विजेता: साहिबगंज प्रखंड

उपविजेता: राजमहल कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय

इस प्रतियोगिता ने यह साबित किया कि साहिबगंज की बेटियां खेल के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को भी नई दिशा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!