Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में बालिका एथलेटिक्स चयन ट्रायल दर्जनों प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन।

एनएसटीसी मानकों पर हुआ चयन, 30 मीटर दौड़ से लेकर स्किल टेस्ट तक परखी गई प्रतिभा। 29 अप्रैल को बालक केंद्र के लिए होगा चयन ट्रायल।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा संचालित बालिका डे बोर्डिंग एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के रिक्त पदों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह चयन प्रक्रिया सिद्धो कान्हु स्टेडियम, साहिबगंज में प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हुई।

इस चयन ट्रायल में जिले की दर्जनों बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह एनएसटीसी (NSTC) मानकों के अनुरूप आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों की शारीरिक एवं तकनीकी क्षमता का गहन मूल्यांकन किया गया।

प्रतिभागियों का चयन विभिन्न खेल परीक्षणों के आधार पर किया गया, जिनमें वजन एवं ऊंचाई माप, 30 मीटर दौड़, बॉल थ्रो, 10×6 शटल रन, 800 मीटर दौड़, स्किल टेस्ट इन सभी परीक्षणों के माध्यम से खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति, फुर्ती और तकनीकी दक्षता को परखा गया।

चयन प्रक्रिया के दौरान खेल विभाग के अनुभवी प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही, जिनमें वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-2 कोच योगेश यादव, एनआईएस डिप्लोमा कोच अशोक साहनी एवं खेल शिक्षक बिरेंद्र कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

जिला खेल कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, सकरीगली के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:00 बजे से सिद्धो कान्हु स्टेडियम, साहिबगंज में किया जाएगा।

इस चयन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 08 से 12 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक बालक निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस प्रकार के चयन ट्रायल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं और बालकों को आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि राज्य स्तर पर बेहतर खिलाड़ियों के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!