Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उधवा बाजार में ‘फैशन किंग गारमेंट्स’ का भव्य उद्घाटन।

विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू और नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

उधवा साहिबगंज। उधवा बाजार में ‘फैशन किंग गारमेंट्स’ नामक नए गारमेंट प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया।

यह प्रतिष्ठान सोशल मीडिया क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रिंटू स्पीकर द्वारा शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके व्यवसाय की सफलता और निरंतर तरक्की के लिए दुआ की।

इस अवसर पर मो. मारूफ उर्फ गुड्डू और केताबुद्दीन शेख ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने के बाद नए व्यवसाय की दिशा में कदम बढ़ाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि नए उद्यम से रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ते हैं। अतिथियों ने रिंटू स्पीकर के उज्ज्वल भविष्य तथा व्यवसाय के निरंतर विस्तार की कामना की।

उद्घाटन समारोह में मो. आलम, मो. दिलावर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!