Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों व सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, मोबाइल ऐप के जरिए होगा डेटा संग्रहण पहले दिन हाउस लिस्टिंग सर्वे पर विस्तृत प्रशिक्षण।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड परिसर में आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर प्रगणकों  एवं सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ के नेतृत्व में किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन अलग-अलग बैचों का गठन किया गया है, जिनमें जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रगणकों को हाउस लिस्टिंग सर्वे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। इसके तहत विशेष मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और त्वरित होगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक प्रगणक को अपने क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्रित करनी होंगी। साथ ही मोबाइल ऐप के उपयोग, डेटा एंट्री की प्रक्रिया, तकनीकी सावधानियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो. शम्स आजम, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, प्रखंड समन्वयक सह प्रभारी डीपीएम अभिजीत कुमार एवं निरंजन गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में राजीव कुमार शर्मा, राजू झा, संतोष कुमार महतो, विनीत कुमार, निलेश कुमार तिवारी एवं मो. बरकत अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना कार्य को अधिक सटीक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!