झारखंड

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चला सघन वाहन जांच अभियान।

अनधिकृत पार्किंग, फिटनेस, बीमा, ओवरलोडिंग एवं दस्तावेजों की हुई जांच; नियम उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश।

साहिबगंज। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जोन आइंद ने किया।

जांच के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों की विशेष जांच की गई। इसके अलावा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क किनारे अनधिकृत रूप से भारी वाहन खड़ा करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब ढंग से भारी वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

उन्होंने वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील की कि वे सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें, सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और ओवरलोडिंग से बचें। साथ ही यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के सघन एवं औचक वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष एवं अभिषेक मुंडा सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।जिला परिवहन विभाग, साहिबगंज का संदेश: “सड़क सुरक्षा, हम सबकी जिम्मेदारी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!