Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर राजमहल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

28, 29 एवं 30 जून को चलने वाले अभियान को लेकर बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश, टीकाकरण एवं कुपोषण उन्मूलन पर विशेष जोर।

राजमहल साहिबगंज। आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को राजमहल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ ने की।

बैठक में आगामी 28, 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। विशेष रूप से ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें प्रतिरक्षित कराने का निर्देश दिया गया जो अब तक किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी क्रमवार समीक्षा की गई। बीडीओ ने नियमित टीकाकरण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा कुपोषण की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बाल विकास परियोजना विभाग से उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र (एनआरसी), राजमहल में भर्ती कर उपचार एवं पोषण सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित हो सके।

बैठक में राजमहल अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, वीबीडी पर्यवेक्षक डेनियल किस्कू, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि सुनील रंजन, स्कूल यूनिसेफ के विनोद कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका मंजू यादव, बीटीटी चितरंजन ठाकुर, धीरन मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!