राजमहल में मतदाता सूची सत्यापन को लेकर प्रशासन अलर्ट।
एसडीओ सदानंद महतो ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने शनिवार को राजमहल प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अनमैप्ड वोटर लिस्ट के प्रकाशन को लेकर बीएलओ से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि जिन मतदाताओं का अब तक मैपिंग नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। इससे उनका नाम सही तरीके से मतदाता सूची में मैप किया जा सकेगा और मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी कार्य पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने सभी मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर निर्वाचन नोडल सह बीपीओ मनरेगा गगन बापू, भरत मंडल, विजय कुमार, मुन्नवर हुसैन, मीना कुमारी, ऊषा कुमारी, सुहागी बर्मन, अर्चना हलदार, लता कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिनका सत्यापन या मैपिंग कार्य अभी तक शेष है, वे जल्द अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।




