Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित।

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा सभी से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध एवं बेहतर भविष्य की आधारशिला है। यदि आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, स्वच्छता बनाए रखने तथा हरित वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, कार्यपालक अभियंता (एनआरईपी) देवीलाल हांसदा, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) संदीप कुमार, सुमित कुमार चौबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!