Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

विधायक निसात आलम ने 2.52 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया, नाला एवं गार्डवाल निर्माण से बेहतर होगी आवागमन व्यवस्था।

बरहरवा साहिबगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने DMFT मद से स्वीकृत लगभग 2.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, साहिबगंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में पीसीसी सड़क, पुलिया, आरसीसी नाला और सुरक्षात्मक गार्डवाल निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

शिलान्यास की गई योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। कई गांवों में पहली बार पक्की सड़क एवं सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

विधायक निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पुलिया एवं सुरक्षा दीवार जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा तथा विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

मधुवापाड़ा पंचायत, महादेवपुर गांव में पीसीसी पथ सह पुलिया निर्माण, बसना गांव में मुख्य सड़क से नाजीर के घर होते हुए पटाल भग्गी तक पीसीसी सड़क सह पुलिया निर्माण,हस्तीपाड़ा पंचायत, जुहीबोना गांव में पीसीसी पथ निर्माण, सड़क सुरक्षा हेतु गार्डवाल निर्माण,आहूतग्राम पंचायत इस्लामपुर गांव में मुख्य सड़क से एकरामुल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण डॉ. फिरोज की दुकान से असगर शेख के घर तक ढक्कनयुक्त आरसीसी नाला निर्माण, मुख्य सड़क से एनताजुल शेख के घर तक पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल निर्माण, मुख्य सड़क से सहादत हुसैन के घर तक पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल निर्माण, विन्दुपाड़ा पंचायत, विशनपुर गांव में सड़क सह गार्डवाल निर्माण, रहमतपुर गांव, मुख्य सड़क से विद्यालय होते हुए सुधु के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण,मिर्जापुर,मुख्य सड़क से उर्दू विद्यालय होते हुए मोसार्रफ के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, कालू पंचायत, सपेड़ियापाड़ा गांव में कालू मल्ला तालाब के समीप मकान एवं सड़क बचाव हेतु सुरक्षात्मक गार्डवाल निर्माण, नक्सीमोल राय टोला, छोटा चांदपुर से बसना मुख्य सड़क तक पीसीसी पथ निर्माण, महाराजपुर पंचायत, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, पुरुलिया डंगा, गार्डवाल निर्माण कार्य का शुभारंभ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मोफकर हुसैन, कार्यपालक अभियंता रमाकांत, कनीय अभियंता पंचानन कुमार रविदास, रमाशंकर, शैलेश, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, शरिक रब्बानी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संवेदकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!