Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक संपन्न, विकास कार्यों को मिली रफ्तार।

सिंहीदलान पार्क का सौंदर्यकरण, पुस्तकालय का जीर्णोद्धार और 150 दुकानों के निर्माण की तैयारी तेज।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल नगर पंचायत की दूसरी बोर्ड बैठक बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें नगर के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए ठोस योजनाओं पर सहमति बनी।

सबसे प्रमुख निर्णय के तहत सिंहीदलान पार्क के सौंदर्यकरण के लिए ₹11 लाख 80 हजार की राशि से कार्य कराया जा रहा है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए नए उपकरण लगाए जा रहे हैं। आगामी 10 दिनों के भीतर पार्क को पूरी तरह से नया और आकर्षक स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा, नगर में लगभग 150 नई दुकानों के निर्माण के लिए भी प्रयास जारी हैं, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित वार्ड संख्या 06 के पुस्तकालय का मरम्मत, रंगाई-पुताई और आधुनिकीकरण किया जाएगा। पुस्तकालय में स्थानीय निवासियों, छात्रों और बच्चों के लिए हर महीने लगभग ₹5000 की नई किताबें, पत्रिकाएं और समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

नगर पंचायत ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रखी पुरानी किताबें पुस्तकालय में दान करें, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों और पाठकों को इसका लाभ मिल सके और ज्ञान का प्रसार हो।

साथ ही, नगर में साफ-सफाई और जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षद, पदाधिकारी एवं कर्मियों ने एकजुट होकर राजमहल को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग और सुझाव देने की अपील की है।

📞 सुझाव एवं संपर्क हेतु व्हाट्सएप नंबर: 7979067885

राजमहल नगर पंचायत के इन फैसलों से शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिसमें जनभागीदारी की भूमिका अहम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!