Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में खेल प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर: फुटबॉल व एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्रों हेतु चयन 28 से 30 अप्रैल तक।

बरहेट, साहिबगंज और सकरीगली में अलग-अलग तिथियों पर ट्रायल; चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन व खेल सामग्री।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा नव सृजित आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र , बरहेट के 25 खिलाड़ियों एवं पूर्व से संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के रिक्त पदों के लिए सिंगा मैदान,बरहेट थाना के समीप प्रातः 6:00 बजे से एन.एस.टी.सी.नॉर्म्स के आधार पर चयन किया जाएगा।

नियम एवं शर्तें चयन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र सीमा 10 वर्ष से 14 वर्ष (01.04.2016 से 01.04.2012) के बीच जन्म तिथि होनी चाहिए।

प्रतिभागियों को आधार कार्ड,नगर निगम अथवा पंचायत सचिव द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल का बोनाफाइड, झारखंड का निवासी होना अनिवार्य होगा।

देय सुविधा चयनित प्रशिक्षुओं को विभाग द्वारा उच्च क्वालिटी का भोजनादि एवं आवासन निःशुल्क देय होगा। चयनित प्रतिभागियो को खेल विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षक के द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट, खेल उपकरण, खेल सामग्री समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के लिए दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को सिद्धो कान्हु स्टेडियम,साहिबगंज में प्रातः 6:00 बजे से एवं डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र,सकरीगली के रिक्त स्थानों के लिए दिनांक 30 अप्रैल, 2026 को +2 बी.डी.उच्च विद्यालय,सकरीगली में प्रातः 6:00 बजे से एन एस टी सी नॉर्म्स के आधार पर चयन किया जाएगा।

नियम एवं शर्तें चयन में भाग लेने वाले प्रतिभागी 05 किलो मीटर दूरी तक के ही होंगे जिनकी उम्र सीमा 08 वर्ष से 12 वर्ष (01.04.2018 से 01.04.2014) के बीच होनी चाहिए।

प्रतिभागियों को आधार कार्ड, नगर निगम अथवा पंचायत सचिव द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल का बोनाफाइड लाना एवं झारखंड का निवासी होना अनिवार्य होगा।

देय सुविधा  चयनित प्रतिभागियो को खेल विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए खेल छात्रवृति एवं योग्य प्रशिक्षक के द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!