Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

तीनपहाड़ अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे केताबुद्दीन शेख, तिरपाल व चादर बांटकर दिया सहारा।

दुख की घड़ी में झामुमो नेता ने, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

तीनपहाड़। साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए राजमहल नगर परिषद के अध्यक्ष सह झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख प्रभावित इलाके में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान केताबुद्दीन शेख ने राहत कार्य के तहत पीड़ितों के बीच तिरपाल एवं चादरों का वितरण किया, ताकि आग से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मुर्शीद राजा, दिलावर रहमान, शाहिद रिजवी, नवाज शौकत, पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, नूरल अमीन, आफताब आलम, आतिफ राजा, मोहम्मद डब्लू, श्यामल रक्षित, महताब अंसारी, संजय महतो तथा जय कांत ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से आगे भी राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से जारी रहेगा, ताकि प्रभावित परिवारों को स्थायी सहारा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!