झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत खुटहरी पंचायत में VB-GRAMG योजना का शुभारंभ।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ आधारभूत संरचनाओं को किया जाएगा सुदृढ़।

राजमहल साहिबगंज। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले में ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राजमहल प्रखंड अंतर्गत खुटहरी पंचायत में VB-GRAMG योजना के तहत नई योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाना है। योजना के माध्यम से गांवों में विकास की संभावनाओं का विस्तार करने के साथ-साथ ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

योजना के शुभारंभ से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने और स्थानीय स्तर पर विकास को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर बीपीओ श्वेता, कनीय अभियंता मो. एहसानुल जमील एवं रोजगार सेवक राहुल सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!