झारखंड

खोजे मोबाइल कार्यक्रम के तहत पुलिस की बड़ी पहल, 27 बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

राजमहल अनुमंडल के चार थाना क्षेत्रों से बरामद हुए चोरी और गुम मोबाइल; राधानगर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे।

साहिबगंज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में चोरी एवं गुम हुए कुल 27 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल स्वामियों को सौंप दिए गए। सोमवार को शाम 4 बजे राधानगर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडेय तथा तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत उपस्थित रहे।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन का थाना-वार विवरण इस प्रकार है ,राधानगर थाना 12 मोबाइल फोन, राजमहल थाना 04 मोबाइल फोन, तालझारी थाना 08 मोबाइल फोन, तीनपहाड़ थाना 03 मोबाइल फोन इस प्रकार चारों थाना क्षेत्रों से कुल 27 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल मालिकों को वापस सौंपे गए।

मोबाइल फोन आज दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल चोरी होने या गुम हो जाने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की इस पहल से मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत की गई यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जाने से लोगों को राहत मिली और पुलिस के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!