झारखंड

41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए योगेश यादव बने झारखंड टीम के प्रशिक्षक।

चेन्नई में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता, झारखंड के 29 सदस्यीय दल में साहिबगंज के दो एथलीट भी शामिल।

साहिबगंज। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड राज्य की टीम में साहिबगंज जिले को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। जिले में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-2 कोच योगेश यादव को राज्य एथलेटिक्स टीम का प्रशिक्षक मनोनीत किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से 29 सदस्यीय एथलेटिक्स दल भाग लेगा।

योगेश यादव के नेतृत्व में इससे पूर्व भी कई बार राज्य की जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। उनके अनुभव और प्रशिक्षण से इस बार भी राज्य के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में साहिबगंज जिले के योगेश यादव के दो प्रशिक्षु परमा हांसदा एवं एमानुएल किस्कू भी शामिल हैं। दोनों एथलीटों के चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

योगेश यादव सहित जिले के दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास एवं जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिलेवासियों ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!