Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल प्रखंड सभागार में VB-GRAMG को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, युक्तधारा एवं SNA स्पर्श पोर्टल की दी गई जानकारी।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मो. यूसुफ की अध्यक्षता में VB-GRAMG योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गगन बापू बीपीओ, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता मो. एहसानुल जमील, दीपनारायण मंडल एवं भैया बेसरा सहित राजमहल प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान VB-GRAMG योजना का परिचय, इसके उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में युक्तधारा के माध्यम से योजनाओं के बेहतर नियोजन एवं कार्यों के चयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा SNA स्पर्श से संबंधित प्रक्रिया एवं उसके माध्यम से योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन और कार्यों के सुचारु संचालन को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सेवकों को योजना से जुड़े प्रावधानों का सही तरीके से अनुपालन करने तथा ग्रामीण विकास कार्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को योजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी देते हुए उनके दायित्वों को भी स्पष्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना तथा ग्रामीण परिवारों के लिए बेहतर रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में शामिल सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों से योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!