Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, साहिबगंज में पुतला दहन कर लगाए राष्ट्रहित के समर्थन में नारे।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला मुख्यालय में हुआ विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने और युवाओं को भ्रमित करने का लगाया आरोप।

साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शुक्रवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए उनके विरुद्ध नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाने, युवाओं को भ्रमित करने तथा सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने इन आरोपों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, लोकतंत्र और संविधान के समर्थन में नारे लगाए तथा कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद एवं धर्मेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, राजेश मंडल, राजीव चौधरी, जयप्रकाश सिंहा, चंगन शर्मा, दिलीप हांसदा, चंद्रभान शर्मा, जिला महामंत्री सलखू सोरेन एवं धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष कलाम मनवार, जयंत वर्मा, चौकीदार हांसदा, जिला मंत्री चांदनी देवी, सागर मंडल, गौतम पंडित सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्षों में अनुराग, राहुल, जितेंद्र पंडित, कुणाल मंडल, भुवनेश्वर तुरी, मनीष ठाकुर, पिंटू घोष, मुकेश राज, रोहित रजक, विनेश्वरी यादव, रामप्रसाद चौधरी सहित अन्य मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास का भाजपा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सशक्त विरोध करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!