झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने विभिन्न मंडलों में आयोजित किए कार्यक्रम।

उधवा एवं राधानगर मंडल में मासिक बैठक के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प।

साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साहिबगंज जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती जिले के विभिन्न मंडलों में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

उधवा मंडल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव उपस्थित रहे। बैठक में जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल, उधवा मंडल प्रभारी सागर मंडल, मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष सहित कुंदन राज, मनोज, मधु मंडल, तारक सिंह, संगीता कुमारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

इसी क्रम में राधानगर मंडल में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय मंडल ने की। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी लालन राय, कमलेश मंडल, प्रीतम मंडल, राजीव मंडल, विश्वजीत मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, अखंड भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित, समाजहित एवं जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!