Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल प्रखंड सभागार में जनगणना प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

बैच संख्या 6 एवं 7 के प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण।

राजमहल सहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में जनगणना कार्य को सफल एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बैच संख्या 6 एवं 7 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान की गईं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक राजीव कुमार शर्मा, निलेश तिवारी, राजू झा एवं संतोष कुमार महतो ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की बारीकियों पर विस्तृत एवं बिंदुवार चर्चा की। प्रशिक्षकों ने घर-घर सर्वेक्षण, आंकड़ों के संकलन, प्रपत्रों के सही तरीके से भरने, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि तथा जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर पंचायत राज पदाधिकारी सूर्य नारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी मो शम्स आजम तथा जनगणना सहायक निरंजन गुप्ता सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। प्रशिक्षण के आगामी दिनों में भी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को व्यवहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!