Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दिए आवश्यक निर्देश।

पेंशन योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर।

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

इस दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना तथा एचआईवी/एड्स पीड़ितों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पेंशनधारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभुक को हर माह निर्धारित तिथि पर पेंशन की राशि उपलब्ध होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने मार्च 2026 तक की भुगतान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!