Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

आयुष विभाग ने जिले में आयोजित किए स्वास्थ्य जांच शिविर, 151 लोगों का किया निःशुल्क परीक्षण।

पाकुड़। आयुष विभाग, पाकुड़ की पहल पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 151 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं।

शिविर महेशपुर प्रखंड के धमखापाड़ा, पाकुड़िया और पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन, पत्थरडांगा में आयोजित किए गए। इन स्थानों पर ग्रामीण समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. मो. अबू तालिब शेख और डॉ. कुलेश कुमार ने बताया कि शिविर में लाभुकों का रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ और गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया।

जांच के साथ ही सभी लाभुकों को आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ्त प्रदान की गईं। इस पहल से ग्रामीण समुदाय को बड़ी राहत मिली और लोगों ने इस प्रयास की सराहना की।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति समझने और समय पर इलाज कराने में मददगार साबित होते हैं।

आयुष विभाग द्वारा आयोजित ये स्वास्थ्य जांच शिविर न केवल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में सहायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!