झारखंड

बरहेट में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड स्तरीय बैठक।

संगठन की मजबूती और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा, 7 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारी पर जोर।

बरहेट साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बरहेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद परवेज अंसारी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़ने तथा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाना तथा आगामी 7 अक्टूबर को जिला समाहरणालय के समक्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी और रूपरेखा तय करना था। इस कार्यक्रम में श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की जा रही है।

बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन जिला सहायक मंत्री सह प्रखंड प्रभारी मोहम्मद सद्दाम अंसारी की देखरेख में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन की मजबूती और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को संगठित एवं प्रभावी तरीके से उठाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं और सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा 7 अक्टूबर को जिला समाहरणालय के समक्ष श्रमिकों की मांगों को मजबूती से रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मोहम्मद सद्दाम अंसारी, मोहम्मद परवेज अंसारी, हाशिम, नसीम, मुर्तजा, धर्मल, किस्कू, गोदरन हांसदा, सीधा हांसदा, अताउल अंसारी एवं कुतुबुद्दीन अंसारी सहित प्रखंड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!