Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

गुल्लीभट्टा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के आभूषण बरामद।

घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी विशाल पासवान की संलिप्तता उजागर, एक नाबालिग भी निरुद्ध।

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्टा में 14-15 अगस्त 2026 की रात हुए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गए आभूषण एवं अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में पीड़िता के घर के सामने रहने वाले मंटू पासवान के दामाद विशाल पासवान तथा एक अन्य नाबालिग की संलिप्तता सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, गुल्लीभट्टा निवासी ज्योति कुमारी (32 वर्ष), पति शशिकांत के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 150/26, दिनांक 16.08.2026, धारा 331(4)/305 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, साहिबगंज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान विशाल पासवान एवं एक नाबालिग की संलिप्तता की जानकारी सामने आई।

पुलिस टीम ने विशाल पासवान का सत्यापन करने के बाद उसके ग्राम कंचनपांली, थाना रायगंज, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल स्थित आवास पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस कांड का मुख्य आरोपी विशाल पासवान, पिता राजकुमार पासवान, रायगंज थाना कांड संख्या 943/26, दिनांक 16.08.2026, धारा 25(1)(a)/27 आर्म्स एक्ट के मामले में रायगंज करेक्शनल हांल में न्यायिक हिरासत में है।पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक अन्य नाबालिग का भी सत्यापन कर उसे निरुद्ध किया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान विशाल पासवान के घर में गाड़कर रखे गए चोरी के सामानों को बरामद किया गया। बरामद सामानों में बड़ी संख्या में सोने एवं चांदी के आभूषण शामिल हैं।बरामद सामानों की सूची, सोने का मंगलसूत्र – 01 अदद, सोने का गले का हार – 01 अदद, सोने की गले की चेन – 01 अदद, सोने के कान के टॉप्स – 01 जोड़ा, सोने की कान की बाली – 01 जोड़ा, सोने का सिक्का – 01 अदद, सोने का टॉप्स – 01 अदद, चांदी की पायल – 05 जोड़ा, चांदी की छोटी कटोरी – 01 अदद, चांदी का सिक्का – 01 अदद, चांदी की सिंदूरदानी – 01 अदद, अंगूठी के सफेद रंग के स्टोन – 02 अदद, अंगूठी का हरे रंग का स्टोन – 01 अदद, सोने जैसा नाक का बेसर – 01 अदद नीले रंग का पिट्ठू बैग – 01 अदद

पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना के उद्भेदन के साथ पीड़ित परिवार के चोरी गए सामानों की भी बरामदगी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

छापेमारी दल में नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गुलाम सरवर, मो. आफताब अंसारी, चौकीदार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम की कार्रवाई से नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!