Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन।

राजमहल में आयोजित विस्तारित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, मजदूर हितों की रक्षा और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर हुआ मंथन।

राजमहल साहिबगंज।राजमहल स्थित निरीक्षण भवन में बुधवार को झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनिया परवीन ने की। कार्यक्रम का संचालन संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी की देखरेख में संपन्न हुआ।

बैठक की शुरुआत महिला मोर्चा की सदस्याओं द्वारा केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किए जाने के साथ हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से गठित नई जिला कमेटी में निशा देवी को जिला महामंत्री, रीता को कार्यकारी अध्यक्ष, मरियम मुर्मू को उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को सहायक मंत्री, प्रिया भारती को संयुक्त मंत्री, रिंकू सिंह को कार्यालय मंत्री तथा पिंकी देवी को सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान मजदूरों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा महिलाओं की संगठन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने, मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इसमें संगठन के अनेक पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!