झारखंड

बीबी गड्ढों मजार शरीफ में विधायक एमटी राजा ने की चादरपोशी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अमन-चैन के लिए मांगी दुआ।

मंडई स्थित प्रसिद्ध मजार शरीफ में अकीदत पेश कर विधायक ने दिया सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश।

राजमहल साहिबगंज।राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गुरुवार को राजमहल प्रखंड की गुनिहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित प्रसिद्ध बीबी गड्ढों मजार शरीफ पहुंचकर श्रद्धापूर्वक चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने मजार शरीफ पर अकीदत के साथ चादर चढ़ाई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।

मजार शरीफ पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं मजार कमेटी के सदस्यों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। चादरपोशी के बाद विधायक एमटी राजा ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

विधायक ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा संस्कृति और विरासत की पहचान है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, वरिष्ठ नेता घीसू शेख, रमजान शेख, दिलावर शेख, मजार कमेटी के अध्यक्ष हाफिज शेख, सचिव आनेस शेख, कोषाध्यक्ष कुदरत शेख, मेंसर शेख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

चादरपोशी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति, विकास और आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम ने समाज में एकता और सद्भाव का सकारात्मक संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!