Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में महिलाओं के लिए 3 दिवसीय फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला संपन्न।

एकता कला केंद्र की पहल से महिलाओं और युवतियों को मिला हुनर निखारने का मंच, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

राजमहल साहिबगंज। कन्या मध्य विद्यालय, नीलकोठी राजमहल में एकता कला केंद्र, राजमहल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 25 से 27 मई 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फैब्रिक पेंटिंग की बारीकियां सीखीं।

कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी उपस्थित हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा महिलाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कला व्यक्ति की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की कार्यशालाएं महिलाओं और युवतियों को अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि राजमहल जैसे शहर में इस तरह के आयोजन कला प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास है। कला के माध्यम से मस्तिष्क की सक्रियता बढ़ती है तथा सोचने और समझने की क्षमता का भी विकास होता है।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू ने कहा कि इससे पूर्व स्कूली बच्चों के बीच सोहराय कला एवं मंजूषा कला कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस बार महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के बीच फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला आयोजित की गई, जो उन्हें कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल है।

इस अवसर पर एकता कला केंद्र की शिक्षिका एकता राय ने मुख्य अतिथि को अपने हाथों से बनाई गई आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी की प्राचार्या अमिता चक्रबर्ती ने किया।

कार्यक्रम में ज्योति कुमारी, सुप्रिया भारती, सुमन अग्रवाल, मौसमी पॉल, गार्गी कुमारी, ममता कुमारी, सुहानी कुमारी, शिवानी कुमारी, जीविका कुमारी, खुशी साव, सुमन कुमारी, अंशु कुमारी, सान्वी कुमारी सहित कई महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!