जनता दरबार में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने एक-एक फरियादी की सुनी शिकायत, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से एक-एक कर सुनीं और उनके समाधान को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों की जांच कराते हुए यथाशीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिकायतों की भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए तथा की गई कार्रवाई की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
जनता दरबार में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।




