Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

लंबीकूद में हुस्नआरा प्रवीण का जलवा, 5.34 मीटर के साथ जीता स्वर्ण पदक।

15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन।

साहिबगंज। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं जिला प्रशासन, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 19 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में हुस्नआरा प्रवीण ने लंबीकूद स्पर्धा में 5.34 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।

वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। सोनोत मरांडी ने 10000 मीटर दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि नीरज यादव जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा सुजीत सरकार ने 5000 मीटर एवं 10000 मीटर दौड़ में पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हुस्नआरा प्रवीण की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल सहित जिले के अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!