Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में मई दिवस की तैयारी तेज, मजदूर संघ की अहम बैठक संपन्न।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर तय हुई रणनीति, आमसभा और जागरूकता रैली की घोषणा।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल रेलवे परिसर में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन कुमार साहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मई दिवस को लेकर व्यापक रणनीति तैयार करना था।

बैठक से पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजमहल स्थित सिंधी दलान परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें “शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो” का अमूल्य संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से संगठन इस वर्ष भी मई दिवस को श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से मनाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि गत वर्ष की तरह इस बार भी नया बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में एक भव्य जागरूकता आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आमसभा में श्रमिकों की समस्याओं, अधिकारों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके उपरांत पूरे राजमहल शहर में एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिससे श्रमिकों में एकजुटता और जागरूकता बढ़ाई जा सके।

बैठक में फूल कुमारी देवी, मिथुन राजवंशी, राकेश कुमार, पोलुस गुरुजी टुडू, मुस्तफिज अंसारी, रवि घोष फिरोज अंसारी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!