Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मंडरो प्रखंड में कांग्रेस का जन संवाद व एस.आई.आर प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

बूथ स्तर तक संगठन सशक्त करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी।

मंडरो साहिबगंज। मंडरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जन संवाद कार्यक्रम सह एस.आई.आर (Special Intensive Revision) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बरकत खान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी झारखंड में होने वाली एस.आई.आर प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। शिविर में पंचायत स्तर पर कार्यरत बूथ लेवल एजेंट (BLA) को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की सहायता कर सकें।

प्रशिक्षण सत्र में BLA मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान एवं सरफराज आलम ने कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश, आवश्यक प्रक्रियाएं एवं उनकी जिम्मेदारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, त्रुटि सुधार एवं तकनीकी पहलुओं पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि एस.आई.आर प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं को जागरूक करें तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर से ही निर्धारित होती है।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विमल देव भगत ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी BLA को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए।

मास्टर ट्रेनर सरफराज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने बूथ स्तर पर पारदर्शिता, सतर्कता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में अजीज अंसारी, निरंजन रॉय, नेहाल अख्तर, अब्दुल कादिर, हफीजुद्दीन अंसारी, लेविन टुडू, नासीर हुसैन, अख्तर अली, रहीम, श्याम सुन्दर सिंह, उषा देवी, सावित्री देवी, बुद्धदेव हेमब्रम, चिन्ता कुमारी, सूरजा पहाड़िया, मुस्तफा, शंकर राम, सिकन्दर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने आगामी एस.आई.आर प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का स्पष्ट संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!