Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से लावारिस बैग में 8.67 लीटर विदेशी शराब बरामद।

विशेष अभियान के तहत जांच के दौरान मिली सफलता, जब्त शराब की कीमत लगभग 7,840 रुपये।

बरहरवा साहिबगंज । रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ, विदेशी शराब तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध ढुलाई के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार अपने टीम सदस्य आरक्षी अमरेश कुमार तथा सीपीडीएस टीम के आरक्षी लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार एवं वशिष्ठ यादव के साथ रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में नियमित जांच एवं निगरानी अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान ट्रेन संख्या 53433 अप अजीमगंज-बरहरवा पैसेंजर सुबह 11:42 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर पहुंची। जांच के क्रम में इंजन की ओर स्थित सामान्य कोच संख्या ER-102416 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक काले रंग का प्यूमा पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ मिला।

आरपीएफ टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के स्वामित्व के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। एक यात्री ने बताया कि यह बैग तिलडांगा स्टेशन से पहले ही कोच में रखा हुआ था।

इसके बाद यात्रियों की उपस्थिति में बैग की जांच की गई। बैग खोलने पर उसमें विदेशी शराब पाई गई। तत्पश्चात बैग को प्लेटफॉर्म संख्या-03 स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के समीप लाकर विस्तृत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान निम्नलिखित शराब बरामद की गई, ओल्ड मोंक XXX व्हिस्की – 4 बोतल (2 बोतल 375 मि.ली. एवं 2 बोतल 750 मि.ली.), कुल मात्रा: 2250 मि.ली., मूल्य: ₹1,880, बकार्डी लेमन रम – 1 बोतल (750 मि.ली.), मूल्य: ₹1,020, रॉयल स्टेज व्हिस्की – 1 बोतल (750 मि.ली.), मूल्य: ₹800, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की पाउच – 19 नग (180 मि.ली. प्रत्येक), कुल मात्रा: 3420 मि.ली., मूल्य: ₹2,660, मैजिक मोमेंट ग्रेन वोडका – 4 बोतल (375 मि.ली. प्रत्येक), कुल मात्रा: 1500 मि.ली., मूल्य: ₹1,480

आरपीएफ द्वारा बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 8.670 लीटर (8670 मि.ली.) आंकी गई है, जबकि इसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹7,840 बताई गई है।

निरीक्षक संजीव कुमार ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में प्लेटफॉर्म संख्या-03 के साहिबगंज छोर स्थित एफओबी के समीप जब्ती की विधिवत प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद बरामद विदेशी शराब को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा मामले की सूचना उत्पाद विभाग, साहिबगंज को दे दी गई।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के माध्यम से शराब, ज्वलनशील पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध ढुलाई रोकने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!