Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 20 मई को उत्सव बैंक्विट हॉल में भव्य समारोह।

प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर।

साहिबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन पूर्ण हो गया है। इसी क्रम में आगामी 20 मई 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे साहिबगंज शहर स्थित उत्सव बैंक्विट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

समारोह के दौरान विधानसभा, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चयनित उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही साहिबगंज जिले के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिले में बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में युवा, महिला, अल्पसंख्यक समेत सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।उन्होंने कहा, “2029 के चुनाव की तैयारी आज से शुरू हो चुकी है। हमारा लक्ष्य हर पंचायत और हर बूथ तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करना तथा कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है।”

समारोह में डॉ. मुन्नम संजय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्हें साहिबगंज जिला का नया प्रभारी भी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!