Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

हिरणपुर पंचायत समिति की प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित।

17 में 17 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े, तत्काल प्रभाव से पदमुक्त हुईं प्रमुख।

पाकुड़। पंचायत समिति, हिरणपुर की प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को भारी बहुमत से पारित हो गया। यह बैठक पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, पाकुड़ में आयोजित की गई।

बैठक में पंचायत समिति के कुल 18 सदस्य उपस्थित हुए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सदस्यों ने क्रमवार अपने विचार रखे तथा प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रमुख रानी सोरेन को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।

चर्चा समाप्त होने के बाद नियमानुसार गुप्त मतदान की प्रक्रिया कराई गई। मतदान के दौरान कुल 17 मतपत्र जारी किए गए। मतगणना के उपरांत सभी 17 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए।

इस प्रकार पंचायत समिति, हिरणपुर की प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पूर्ण बहुमत से पारित हो गया। नियमानुसार प्रस्ताव पारित होते ही रानी सोरेन तत्काल प्रभाव से प्रमुख पद से पदमुक्त हो गईं।

पूरी बैठक एवं मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही सफलतापूर्वक पूरी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!