झारखंड

उपायुक्त ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से की शिष्टाचार भेंट, विधिक जागरूकता पर हुई अहम चर्चा।

जिले में न्यायिक पहुंच बढ़ाने, निःशुल्क विधिक सहायता और जागरूकता कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने पर जोर।

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा, जिसमें जिले में विधिक जागरूकता, न्यायिक सेवाओं की पहुंच और आमजन को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भेंट के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने जिले में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक इसकी पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्यायिक प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी दी जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, न्यायपालिका और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही विधिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ और जनोन्मुख बनाया जा सकता है।

इस शिष्टाचार भेंट को जिले में प्रशासन और न्यायपालिका के बीच बेहतर तालमेल एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भविष्य में विधिक सेवाओं के विस्तार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!