Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती का सघन निरीक्षण, आंगनवाड़ी केंद्र में शीघ्र बिजली कनेक्शन का निर्देश।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालय व्यवस्था सुदृढ़ करने और आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संस्थानों का सघन निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय चांदवासी तथा आंगनवाड़ी केंद्र सहराजढाब का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके पश्चात उपायुक्त ने अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, चांदवासी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को दी जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के क्रम में जब उपायुक्त आंगनवाड़ी केंद्र सहराजढाब पहुंचे, तो वहां बिजली कनेक्शन नहीं होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!