Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

महेशपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: होटल से 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

उत्पाद विभाग की छापेमारी में अमलागाछी के होटल से खुलासा, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलागाछी स्थित एक होटल में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

यह छापेमारी अवर निरीक्षक उत्पाद बिक्रम कुमार साह के नेतृत्व में की गई। टीम ने होटल की सघन तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा मिला। जांच के दौरान बरामद सभी शराब को डुप्लीकेट (नकली) पाया गया।

कार्रवाई के क्रम में वोना पहाड़िया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अवर निरीक्षक बिक्रम कुमार साह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और जनस्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!