झारखंड

बोरियो में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की प्रखंड कमेटी का विस्तार।

मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय, 7 अक्टूबर को साहिबगंज में धरना-प्रदर्शन।

बोरियो साहिबगंज। बोरियो प्रखंड परिसर में सोमवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जॉर्ज पहाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी की मौजूदगी में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा मजदूरों की समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन कानून को वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा चार नए श्रम कोड को झारखंड में तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को साहिबगंज जिला मुख्यालय के समक्ष श्रम समस्याओं एवं केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन की ओर से यूपीआई टैक्स को वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

बैठक के दौरान झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की नई प्रखंड कमेटी की घोषणा की गई। जॉर्ज पहाड़िया को प्रखंड अध्यक्ष, मनोज यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, हांजा बेसरा एवं मैसा पहाड़िया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं अभिजीत रक्षित को महामंत्री, जितू यादव एवं सुरजा पहाड़िया को सहायक मंत्री, अमरेन्द्र मालतो को कार्यालय मंत्री, पिनाकी रंजन सेन को कोषाध्यक्ष तथा राम सुंदर पहाड़िया को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

कमेटी में छोटा बबलू पहाड़िया, सनोती मुर्मू, मैसा पहाड़िया एवं गोपाल दास को सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मजदूरों के हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा प्रखंड स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!