झारखंड

07 सितंबर को SIR-2026 के तहत निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित।

राजकीय शोक एवं अवकाश के मद्देनजर लिया गया निर्णय, संशोधित तिथि की सूचना बाद में होगी जारी।

पाकुड़। झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण राज्य सरकार द्वारा घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक एवं 07 सितंबर 2026 को घोषित अवकाश के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत सोमवार, 07 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाली दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई स्थगित रहेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR-2026 के अंतर्गत 07 सितंबर को निर्धारित दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई को राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक एवं अवकाश के कारण स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिन मतदाताओं एवं संबंधित व्यक्तियों के दावा-आपत्ति मामलों की सुनवाई 07 सितंबर को निर्धारित थी, उनकी सुनवाई अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सकेगी। सुनवाई की संशोधित तिथि अलग से निर्धारित कर इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 07 सितंबर को निर्धारित सुनवाई के लिए संबंधित स्थलों पर आने के बजाय संशोधित तिथि की आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करें। संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी रहेगी। सुनवाई की नई तिथि एवं कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक सूचना जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के माध्यम से समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!