ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज की नई कार्यकारिणी गठित।
चुनाव के बाद नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, व्यापार एवं उद्योग हितों के लिए कार्य करने का लिया संकल्प।

साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया है। 25 मई 2026 को संपन्न हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित समिति ने साहिबगंज जिले के व्यापार, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता जताई है।
चैंबर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है पदाधिकारीगण, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय भुवानिया, उपाध्यक्ष अंकित केजरीवाल, सचिव मोहित बेगराजका, सहसचिव पिंटू शाह, सहसचिव अजय डोकानियां, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार।
कार्यकारिणी सदस्य, शंकर प्रसाद शाह, नवल किशोर मंडल, रवि शंकर पोद्दार, प्रकाश झुनझुनवाला, राहुल कुमार जायसवाल, अंकित कुमार तमाखुवाला, शुभम तिवारी, विकास कुमार कौशिक।
नई कार्यकारिणी ने कहा है कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यवसायिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा जिले में उद्योग एवं सेवा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
चुनाव के बाद संगठन एवं पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों को चैंबर ने गंभीरता से लिया है। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता एवं संगठन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चैंबर की ओर से कहा गया है कि जल्द ही कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित कर ऐसे मामलों की समीक्षा की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने पर विचार एवं निर्णय लिया जाएगा।
चैंबर ने अपने संदेश में स्पष्ट कहा कि संगठन किसी भी व्यक्ति से बड़ा होता है।“संगठन से ही व्यक्ति की पहचान बनती है, व्यक्ति से संगठन की नहीं।”
नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों एवं व्यापारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा एकजुट होकर जिले के व्यापारिक विकास में सहयोग करने की अपील की है।




