झारखंड
रेलवे स्टेशन के पास सघन वाहन जांच अभियान, 62 वाहनों की हुई जांच, 32 पर चालान।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹52,500 का जुर्माना वसूला गया।

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 62 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 32 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
अभियान के दौरान कुल ₹52,500 का जुर्माना वसूला गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

इस अभियान में नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य पुलिस बल एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।




