Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में कांग्रेस का एकदिवसीय संवाद कार्यक्रम संपन्न, SIR और BLA ट्रेनिंग पर हुआ मंथन।

जिला अध्यक्ष बरकत खान सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, संगठन मजबूती पर जोर।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप स्थित विवाह भवन में आज कांग्रेस कमिटी राजमहल द्वारा एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य SIR (Summary Intensive Revision) से संबंधित जानकारी देना एवं BLA (Booth Level Agent) प्रशिक्षण को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान उपस्थित रहे। उनके साथ BLA मास्टर ट्रेनर मुरसलीम खान तथा हीरालाल साह भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस कमिटी राजमहल प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकत खान ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेने और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला महासचिव ऐनूल अंसारी, अल्पसंख्यक जिला महासचिव मो इकबाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनवीर राजा, युवा प्रदेश महासचिव डॉ सद्दाम हुसैन तथा जिला मीडिया चेयरमैन ताबिश इकबाल ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से सुभाष मिश्र, मो. सनाउल्लाह, बुलंद अख्तर, लक्ष्मण मंडल, प्रदीप चौधरी, मालिम साहा, गंगाधर साह, टिंकू कुमार, विष्णु, सोहेल अंसारी, संजीत स्वर्णकार, विनय कुमार, लखींद्र साहा, वनमाली मंडल, किशोर, जियाउल शेख, फरीद शेख, सेनाउल आलम, मस्तकीम शेख, रामावतार साहा, कन्हाई यादव, अभिमन्यु, दशरथ रविदास, राम प्रसाद साहा, रमेश मंडल, वर्हमदेव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!