झारखंड

खोजे मोबाइल कार्यक्रम के तहत साहिबगंज पुलिस की बड़ी पहल, 16 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद।

तकनीकी शाखा और CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता, मोबाइल पाकर खिले धारकों के चेहरे।

साहिबगंज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत साहिबगंज पुलिस ने गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। तकनीकी शाखा और CEIR पोर्टल के सहयोग से नगर, मुफस्सिल, मिर्जाचौकी, जिरवाबाड़ी एवं बोरियो थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सौंपने के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के कार्यालय कक्ष में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में मोबाइल फोन उनके धारकों को सुपुर्द किए गए।

कार्यक्रम में नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के साथ मुफस्सिल, मिर्जाचौकी, जिरवाबाड़ी एवं बोरियो थाना के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल से उन लोगों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे या चोरी हो गए थे।

थानावार बरामद मोबाइल फोन का विवरण, नगर थाना 02 मोबाइल, मुफस्सिल थाना 02 मोबाइल, मिर्जाचौकी थाना 02 मोबाइल, जिरवाबाड़ी थाना 08 मोबाइल, बोरियो थाना 02 मोबाइल, इस प्रकार विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त प्रयास से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाए।

पुलिस की तकनीकी शाखा और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस आम लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

मोबाइल फोन वापस मिलने से धारकों को राहत मिली है। साहिबगंज पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता की सहायता और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!